मादक पदार्थ तस्करों पर बेरहमी से प्रहार कर रही है मोदी सरकार: अमित शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Jun 2025 08:27 PM
मादक पदार्थ तस्करों पर बेरहमी से प्रहार कर रही है मोदी सरकार: अमित शाह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मादक पदार्थ को युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर बेरहमी से प्रहार कर रही है और नशे की लत में फंसे युवाओं को सहानुभूति के साथ सामान्य जीवन की ओर लौटा रही है.

शाह ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध और तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर ‘नशा मुक्त भारत’ की लड़ाई में शामिल योद्धाओं और सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ”नशीले पदार्थ हमारे युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं. इस खतरे से निपटने के लिए पूरी मोदी सरकार काम कर रही है, ‘नार्को-कार्टेल’ पर बेरहमी से प्रहार कर रही है और नशे की लत में फंसे युवाओं को सहानुभूति के साथ सामान्य जीवन की ओर लौटा रही है.” गृह मंत्री ने उम्मीद जताई कि यह दिन नशीले द्रव्यों के दुरुपयोग के खतरे के खिलाफ देश के संकल्प को और मजबूत करेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu