‘मोदी आराम करने के लिए नहीं पैदा हुआ…’; पीएम ने करौली में कांग्रेस पर किया करारा वार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Apr 2024 06:19 PM
‘मोदी आराम करने के लिए नहीं पैदा हुआ…’; पीएम ने करौली में कांग्रेस पर किया करारा वार
ऑडियो सुनें

धौलपुर-करौली. राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को करौली-धौलपुर लोकसभा पहुंचे. बीजेपी ने यहां इंदू देवी जाटव को अपना प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने कहा कि मैं गुजरात से आता हूं, पानी की दिक्कतों को भली भांति समझता हूं. हम हाथ जोड़कर बैठे नहीं रहते. मोदी बोले, कांग्रेस ने पानी में पैसा कमाने का काम किया. बीजेपी ने उसे जवाबदेही मानकर पूरा किया. मोदी ने कहा कि आने वाले सम में यहां घर-घर पानी पहुंचेगा, यह मोदी की गारंटी है. कांग्रेस ने नौकरियों में भी लूट के मौके तलाशे. कांग्रेस के राज में पेपर लीक इंडस्ट्री तैयार हो गई. मोदी ने गारंटी दी कि मोदी की सरकार आएगी तो पेपर लीक माफिया जेल जाएंगे. मोदी ने पूछा कि बताइए कि मोदी की गारंटी पूरी हो रही है कि नहीं. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी आराम करने के लिए नहीं पैदा हुआ है. मैं काम करने के लिए पैदा हुआ हूं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu