तेजस्वी की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ में मोदी की दिवंगत मां को फिर दी गई गालियां

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Sep 2025 08:35 PM
तेजस्वी की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ में मोदी की दिवंगत मां को फिर दी गई गालियां
ऑडियो सुनें

पटना. बिहार में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि राजद नेता तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान उनके समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां को गालियां दीं.

पिछले महीने प्रदेश के दरभंगा जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए बनाए गए मंच से एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के लिए कथित तौर पर अपशब्द कहे थे. भाजपा नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ”तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मोदी जी की दिवंगत माता का अपमान किया है.” चौधरी ने लिखा, ”तेजस्वी ने बिहार की संस्कृति को फिर से तार-तार किया है. राजद कार्यकर्ता जितनी गालियां दे सकते थे, दे रहे थे और तेजस्वी उन्हें प्रोत्साहित कर रहे थे. बिहार की माताएं-बहनें इस गुंडागर्दी वाली मानसिकता और अभद्र व्यवहार का हिसाब जरूर करेंगी.”

भाजपा नेता ने आगे कहा, ”यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र का बड़ा अपमान है. क्या अब माताओं और बहनों का अपमान करना विपक्षी दलों की संस्कृति और हथियार बन गया है? बिहार की जनता इस गंदी राजनीति को भली-भांति समझती है और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी.” प्रदेश के एक अन्य उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ”तेजस्वी यादव की यात्रा के दौरान एक बार फिर प्रधानमंत्री जी की दिवंगत माता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गयाङ्घ और राजद नेता अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे थेङ्घ यह चौंकाने वाला है. इससे उनकी मानसिकता उजागर होती है.”

चौधरी ने आगे कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र का घोर अपमान है. क्या माताओं-बहनों का अपमान करना उनकी संस्कृति और विपक्षी दलों को जवाब देने का हथियार बन गया है? बिहार की जनता इस गंदी राजनीति को अच्छी तरह समझती है और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी.” हालांकि,सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि ‘पीटीआई-भाषा’ नहीं करता है.

बार-बार प्रयास करने के बावजूद, राजद का कोई भी पदाधिकारी इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुआ. विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (35) ने 16 सितंबर को जहानाबाद से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की थी. यात्रा के पहले चरण में उन्होंने सत्तारूढ़ राजग का गढ़ माने जाने वाले जिलों, नालंदा (मुख्यमंत्री एवं जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार का गृह जिला) और बेगूसराय (भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संसदीय क्षेत्र) का दौरा किया. यह चरण 20 सितंबर को वैशाली में समाप्त हुआ.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu