धन शोधन मामला: राउत की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिन और बढ़ायी गई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 05 Sep 2022 01:03 PM
धन शोधन मामला: राउत की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिन और बढ़ायी गई
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को मुंबई की एक ‘चॉल’ के पुर्निवकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन के लिए और बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउत (60) को उपनगर गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुर्निवकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक अगस्त को गिरफ्तार किया था।

उन्हें सोमवार को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर विशेष पीएमएलए न्यायाधीश एमजी देशपांडे की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने राउत की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी। शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी राउत ने सभी आरोपों से इनकार किया है और अपने खिलाफ ईडी के मामले को ‘‘फर्जी’’ बताया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav