इजराइल और हमास के बीच युद्ध में 66,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 Sep 2025 08:24 PM
इजराइल और हमास के बीच युद्ध में 66,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए
ऑडियो सुनें

काहिरा. इजराइल और हमास के बीच लगभग तीन साल से जारी युद्ध में 66,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. गाजा पट्टी में इजराइली सेना का आक्रमण जारी है, जबकि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वाशिंगटन में हैं और उनकी सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की योजना है. नेतन्याहू पर युद्ध समाप्त करने के लिए काफी अंतरराष्ट्रीय दबाव है. इजराइली आपत्तियों के बावजूद, प्रमुख पश्चिमी सहयोगी देश फलस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने वाले देशों की ब­ढ़ती सूची में शामिल हो गए हैं.

यूरोपीय संघ इजराइल के विरुद्ध प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है तथा इजराइल के खिलाफ खेल एवं सांस्कृतिक बहिष्कार के लिए भी प्रयास ब­ढ़ रहे हैं. मंत्रालय ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमास के हमले के बाद दोनों पक्षों में छिड़े युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या ब­ढ़कर 66,005 हो गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल-हमास युद्ध में अब तक 1,68,162 फलस्तीनी घायल हुए हैं. इसमें कहा गया है कि मृतकों में 79 ऐसे फलस्तीनी भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों के दौरान अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. गाजा में अभी भी 48 लोग बंधक है.
ट्रंप ने तत्काल युद्ध विराम के लिए 21 सूत्री प्रस्ताव पेश किया है. अधिकारियों के अनुसार, प्रस्ताव में 48 घंटों के भीतर सभी बंधकों की रिहाई और फलस्तीनी क्षेत्र से इजराइली सेना की क्रमिक वापसी शामिल होगी.

अधिकारियों ने कहा कि प्रस्ताव अंतिम नहीं है और इसमें बदलाव की पूरी संभावना है. ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान न्यूयॉर्क में अरब नेताओं के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की. हमास के एक अधिकारी ने कहा कि समूह को योजना के बारे में जानकारी दे दी गई है, लेकिन अभी तक मिस्र और कतर के मध्यस्थों से कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं मिला है. हमास ने कहा है कि वह ”किसी भी प्रस्ताव का सकारात्मक और जिम्मेदारी से अध्ययन करने” के लिए तैयार है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu