म्यांमा की सेना पर विस्थापितों के एक शिविर पर बमबारी का आरोप, करीब 30 लोगों की मौत

बैंकॉक. म्यांमा की सेना पर सोमवार को उत्तरी कचिन प्रांत में विस्थापित लोगों के एक शिविर पर हवाई हमला करने का आरोप है जिसमें करीब एक दर्जन बच्चों समेत लगभग 30 लोग मारे गए. स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी. कचिन इंडिपेंडेंस आर्मी के प्रवक्ता कर्नल नॉ बू ने कहा कि हमलों में 16 साल से कम उम्र के 11 बच्चों समेत 29 लोग मारे गये और 57 अन्य घायल हो गये.

लैजा शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित मुंग लाई हकीत विस्थापित शिविर में ये लोग मारे गये. इसी शहर में विद्रोही केआईए का मुख्यालय स्थित है. ‘कचिन ‘ूमन राइट्स वॉच’ के एक प्रवक्ता ने इससे थोड़े अलग आंकड़े देते हुए कहा कि आधी रात से कुछ देर पहले हुए हमले में 19 वयस्क और 13 बच्चे मारे गये. लैजा म्यांमा के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले से 324 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित है. म्यांमा में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार के सैन्य तख्तापलट के बाद से ही अराजकता की स्थिति है.

Related Articles

Back to top button