ओडिशा में राशन कार्ड सूची से 7.48 लाख लोगों के नाम हटाए गए: मंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Sep 2025 07:53 PM
ओडिशा में राशन कार्ड सूची से 7.48 लाख लोगों के नाम हटाए गए: मंत्री
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने राज्य भर में आयोजित ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया के दौरान राशन कार्ड सूची से 7,48,849 लोगों के नाम हटाए हैं. एक मंत्री ने विधानसभा में बुधवार को यह जानकारी दी. खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने सदन में एक लिखित बयान में कहा कि जून 2024 से अब तक 30,125 अपात्र राशन कार्ड धारकों को सूची से बाहर कर दिया गया है. इनमें 1,09,853 लोगों के साथ ही 6,38,996 मृतक शामिल हैं.

बयान के अनुसार, गंजाम जिले में सबसे अधिक 53,964 लोगों को मृत्यु के कारण सूची से बाहर किया गया है. इसके बाद क्योंझर जिले से 46,334, सुंदरग­ढ़ से 33,999, कोरापुट से 33,785, कालाहांडी से 32,663 और नबरंगपुर से 30,830 लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं. इसी तरह, कटक जिले में सबसे अधिक 10,862 अपात्र व्यक्तियों को सूची से हटाया गया है, जबकि खुर्दा जिले में 10,577 लोगों को मुफ्त राशन योजना से हटाया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu