राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनीं ‘फेमिना मिस इंडिया विश्व’ 2023 की विजेता

मुंबई. राजस्थान की नंदिनी गुप्ता (19) ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023’ की विजेता बनीं और अब वह ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. राजस्थान के कोटा जिले की रहने वाली नंदिनी को मणिपुर के इंफाल में शनिवार रात ‘ग्रैंड फिनाले इवेंट’ में विजेता घोषित किया गया.

वहीं, दिल्ली की श्रेया पूंजा को ‘फेमिना मिस इंडिया 2023′ का प्रथम ‘रनर-अप’ और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग को दूसरी ‘रनर-अप’ घोषित किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व विजेता सिनी शेट्टी, रुबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनसा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी प्रस्तुति दी.

अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने भी कार्यक्रम के 59वें संस्करण में प्रदर्शन किया, जिसकी मेजबानी मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने की. कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में ‘फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2002’ और मेंटर नेहा धूपिया, ‘बॉंिक्सग आइकन’ लैशराम सरिता देवी, जाने-माने ‘कोरियोग्राफर’ टेरेंस लुईस, ‘फिल्म निर्देशक और लेखक’ हर्षवर्धन कुलकर्णी और ‘फैशन डिजाइनर’ रॉकी स्टार तथा जोशीपुरा शामिल थे. ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का ग्रैंड फिनाले 14 मई को सुबह दस बजे ‘कलर्स’ चैनल पर प्रसारित किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button