नाओमी कैंपबेल ने 53 साल की उम्र में दिया बच्चे को जन्म

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 30 Jun 2023 09:15 PM
नाओमी कैंपबेल ने 53 साल की उम्र में दिया बच्चे को जन्म
ऑडियो सुनें

लास एंजिलिस. सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल ने एक बालक को जन्म दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा की. नाओमी कैंपबेल (53) ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह अपनी दो साल की बेटी और नवजात बेटे के साथ नजर आ रही हैं.

सुपरमॉडल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”मेरे नन्हे बेटे, आप जान लो कि जब से आप हमारी जिंदगी में आए हो हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, और तब से आपको अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है और आप चारों ओर प्यार से घिरे हुए हैं. आप, ईश्वर की ओर से हमें दिया गया सच्चा उपहार हो. आपका स्वागत है, मेरे बेटे. ” ‘द फेस’ जैसे रियलिटी शो की प्रस्तोता नाओमी कैंपबेल ने लिखा, ”मां बनने में कभी देर नहीं होती.” उन्होंने हालांकि, अपने नवजात बेटे का नाम नहीं बताया. नाओमी कैंपबेल ने पहली बार मई 2021 में एक बेटी को जन्म दिया था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu