नासा की नयी अंतरिक्ष दूरबीन ने ब्रह्मांड का अब तक का सबसे गहरा रूप किया प्रस्तुत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 12 Jul 2022 08:37 PM
नासा की नयी अंतरिक्ष दूरबीन ने ब्रह्मांड का अब तक का सबसे गहरा रूप किया प्रस्तुत
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. ब्रह्मांड के बारे में दुनिया के दृष्टिकोण का अभी-अभी विस्तार हुआ है और सोमवार को अनावृत्त की गई नासा की नयी अंतरिक्ष दूरबीन से ली गई पहली तस्वीर आकाशगंगाओं से भरी हुई है तथा यह ब्रह्मांड का अब तक का सबसे गहरा रूप प्रस्तुत करती है. दस अरब डॉलर की लागत से तैयार हुई जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन से ली गई पहली तस्वीर के बाद मंगलवार को दूरबीन के शुरुआती बाहरी गेज से आकाशगंगा संबंधी चार और सुंदर छवि जारी की जाएंगी.

व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम में जारी की गई “डीप फील्ड” छवि में अनेक तारे और विशाल आकाशगंगाएँ दिखाई देती हैं. इसका अनावरण करने से कुछ सेकंड पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तस्वीर के बारे में कहा, “13 अरब साल से अधिक के ब्रह्मांड के इतिहास में सबसे पुराना प्रलेखित प्रकाश – मुझे फिर से कहना है-13 अरब साल पहले. थाह पाना मुश्किल है.”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu