
मुंबई. अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘हड्डी’ जल्द ही जी5 पर रिलीज होने वाली है. ओटीटी मंच ने सोमवार को यह जानकारी दी. हड्डी का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा ने किया है जिनकी यह बतौर निर्देशक पहली फिल्म है. इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, संजय साहा और राधिका नंदा के आनंदिता स्टूडियोज ने किया है जिसमें फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.
शर्मा और अदम्या भल्ला द्वारा सह-लिखित, ‘हड्डी’ एक अपराधिक दुनिया में बदला लेने की पटकथा पर आधारित कहानी है. इसमें सिद्दीकी दो अलग-अलग हड्डी और हरिका का किरदार निभा रहे हैं. हरिका एक ट्रांसजेंडर महिला है. शर्मा ने बताया कि ‘हड्डी’ की कहानी सत्ता, बदले और हिंसा की जहरीली दुनिया के ईद-गिर्द घूमती है, जो अपराधिक मानसिकता को सामने लाती है. उन्होंने कहा,”यह फिल्म समाज की कठोरता को उजागर करती है.
इसके पात्रों को निखारने और राजनेता-डकैत-ट्रांसजेंडर की कहानी पर बनी फिल्म को तैयार करने में मुझे बहुत समय लगा है. अंदेशा है कि ‘हड्डी’ उम्मीद से बढ़कर जी5 पर हमारे दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोडेग़ी.” हड्डी में सिद्दीकी के साथ इला अरुण, मुहम्मद जीशान अय्यूब, सौरभ सचदेवा, श्रीधर दुबे, राजेश कुमार, विपिन शर्मा और सहर्ष शुक्ल ने भी काम किया है.



