बिहार में राजग की ‘रिकॉर्ड तोड़ जीत’ तय, राहुल पहले से हार के बहाने तलाश रहे: शिवराज

जहानाबाद/सीताम­ढ़ी/मोतिहारी. केंदीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ‘रिकॉर्ड तोड़ जीत’ की ओर बढ. रहा है, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी संभावित हार के लिए पहले से ही ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाकर बहाने तैयार कर रहे हैं.

जहानाबाद जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के गोड़सर में पत्रकारों से बातचीत में चौहान ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार ‘वोट चोरी’ की बात करके यह स्वीकार कर रहे हैं कि जनता का समर्थन राजग के साथ है. उन्होंने कहा, “मतदान से एक दिन पहले ही गांधी ने बहाने ढूंढ.ने शुरू कर दिए थे और ‘वोट चोरी’ की बात कर रहे थे. उन्हें पता है कि बिहार की जनता विकास, कल्याण, सुशासन और महिला सशक्तिकरण के पक्ष में खड़ी है.” कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए चौहान ने कहा, “राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार को गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने अपना समय मछली पकड़ने में बिताया.” उन्होंने दावा किया कि राजग की जीत जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रही है.

चौहान ने कहा, ”राजग प्रत्याशी रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करेंगे. यहां तक कि तेजस्वी यादव ने भी यह मान लिया है. प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने अपना घोषणा पत्र छोड़ दिया क्योंकि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.” उन्होंने आगे कहा, ”माताएं, बहनें, युवा, किसान और गरीब-सभी सुशासन, कल्याण और विकास के लिए वोट कर रहे हैं. लोग बड़ी संख्या में निकलकर राजग का समर्थन कर रहे हैं.” बाद में ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में चौहान ने कहा कि कांग्रेस विदेशी मंचों पर देश के खिलाफ ‘षड्यंत्र’ कर राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा रही है. उन्होंने कहा, “वे लोकतंत्र के खिलाफ जो अपराध कर रहे हैं, उसके लिए जवाबदेही से नहीं बच पाएंगे.”

हार के डर से विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार आरोप लगा रहा: राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी दल चुनाव हारने के डर से निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार आरोप लगा रहे हैं. उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले वर्ष हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘धांधली’ हुई थी. राहुल ने मतदाता सूची के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया था कि इसमें दर्ज 25 लाख प्रविष्टियां फर्जी थीं और निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिताने के लिए मिलीभगत की थी.” बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीताम­ढ़ी और मोतिहारी में लगातार दो रैलियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर राज्य को दोबारा “जंगलराज” के दिनों में धकेलने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, “लेकिन बिहार की जनता राज्य को विकसित बिहार के रूप में देखना चाहती है. जनता की आकांक्षाओं को केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ही पूरा कर सकता है. इसलिए राजग दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ चुनाव जीतेगा.” सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार देश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है और भारत को आने वाले समय में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में प्रयासरत है.

उन्होंने कहा, ”राजद बिहार को फिर से ‘जंगलराज’ की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा है. उसके शासनकाल में बिहार की पहचान एक ‘गरीब’ राज्य के रूप में थी, जबकि सच्चाई यह है कि बिहार प्रतिभाशाली और मेहनती लोगों की धरती है.” रक्षा मंत्री ने कहा, “चुनाव हारने के डर से विपक्षी नेता निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार आरोप लगाते हैं. लेकिन जब आयोग उनसे सबूत मांगता है, तो वे कोई ठोस प्रमाण नहीं दे पाते.” उन्होंने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन को बिहार चुनाव में “करारी हार” का सामना करना पड़ेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button