
चेन्नई. नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकला भारतीय वायुसेना का एक विमान शुक्रवार दोपहर तांबरम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वायुसेना ने बताया कि पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया और नागरिक संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ”14 नवंबर को नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकला भारतीय वायुसेना का विमान ‘पीसी-7 एमके2’ चेन्नई के तांबरम के पास दोपहर करीब 1:25 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया.” इससे पहले, एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि यह घटना अपराह्न करीब दो बजे हुई. विज्ञप्ति में कहा गया है, ”दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं.”



