नेपाल के राष्ट्रपति ने पहाड़ी क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई जा रही होली पर शुभकामनाएं दीं

काठमांडू: नेपाल में सोमवार को होली का उत्सव शुरू हो गया और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कहा कि यह त्योहार लोगों को सामाजिक विकृतियों और बुरी प्रथाओं को समाप्त करने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रपति पौडेल ने देश के पहाड़ी जिलों में मनाए जा रहे रंगों के त्योहार के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। हालांकि, तराई क्षेत्र में यह त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार लोगों को सामाजिक विकृतियों और बुरी प्रथाओं को समाप्त करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही देश में सामाजिक सद्भाव और एकता बनाए रखने में मदद कर सकता है। उत्सव की औपचारिक शुरूआत सात फरवरी को काठमांडू के बसंतपुर दरबार चौक पर 32 फुट से अधिक लंबी बांस की छड़ी ‘चिर’ की स्थापना के साथ हुयी। रंग-बिरंगे कपड़े छड़ी पर बांधे गए, जो उत्सव के प्रारंभ का प्रतीक था।

हालांकि, लोग होली का मुख्य दिन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाते हैं, जो ंिहदू पंचांग का एक महत्वपूर्ण महीना है और मुख्य रूप से र्सिदयों से वसंत ऋतु में आने का प्रतीक है। सोमवार की आधी रात नेपाल में पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनावों से पहले चुनाव प्रचार का आखिरी दिन भी है। त्योहार के बावजूद, काठमांडू और अन्य जगहों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार, जिनमें स्वतंत्र उम्मीदवार भी शामिल हैं, अपना चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button