न्यूयॉर्क के लोग ममदानी को मेयर चुनते हैं तो वे ‘पागल’ हैं: ट्रंप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 01 Jul 2025 11:08 PM
न्यूयॉर्क के लोग ममदानी को मेयर चुनते हैं तो वे ‘पागल’ हैं: ट्रंप
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी मूल के डेमोक्रेट जोहरान ममदानी को “कम्युनिस्ट” बताते हुए कहा, “हमें एक कम्युनिस्ट कतई नहीं चाहिए.” ममदानी ने पिछले सप्ताह चुनाव की रात डेमोक्रेटिक मेयर प्राइमरी में पूर्व डेमोक्रेटिक न्यूयॉर्क गोव एंड्रयू कुओमो पर जीत का दावा किया. अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित किए जाएंगे.

तैंतीस वर्षीय डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट और न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के सदस्य यदि निर्वाचित होते हैं तो शहर के पहले मुस्लिम मेयर और भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे. न्यूयॉर्क में पले-बढ.े रिपब्लिकन राष्ट्रपति (ट्रंप) ने ममदानी के सरकारी किराना दुकानें खोलने के चुनावी वादे का भी उल्लेख किया. ट्रंप ने कहा कि यदि न्यूयॉर्क के लोग ममदानी को अगला मेयर चुनते हैं, तो “मुझे लगता है वे पागल हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu