नवनियुक्त पीसीसी चीफ दीपक बैज ने लिया मल्लिकार्जुन खड़गे और वेणुगोपाल का आशीर्वाद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 14 Jul 2023 10:59 AM
नवनियुक्त पीसीसी चीफ दीपक बैज ने लिया मल्लिकार्जुन खड़गे और वेणुगोपाल का आशीर्वाद…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद दिल्ली जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे एवं संगठन महासचिव श्री वेणुगोपाल से भेंट के दौरान उनका आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का समर्पण एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन को कार्यकर्ता स्तर तक और अधिक मजबूत करेंगे।

पार्टी ने उन्हें जिस विश्वास के साथ यह अहम जिम्मेदारी दी है, वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए तैयार है। कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav