अमेरिका में शाहरुख खान के घायल होने की खबर, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे जल्द ठीक होने की कामना

मुंबई. अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अभिनेता शाहरुख खान के चोटिल होने की खबरें सामने आने के बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. वह फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लॉस एंजिलिस गए थे. खान (57) के कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उन्हें हल्की चोट आई है और अब वह मुंबई में अपने घर लौट आए हैं. ‘ईटाइम्स’ के अनुसार शाहरुख को खून निकलने के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी टीम को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है.

कई बार कोशिश करने के बाद भी उनकी टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. खान कब घायल हुए या वह किस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. इस खबर से चिंतित खान के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया का रुख कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की. खान के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे किंग जल्द ठीक हो जाओ, अल्लाह हमेशा आपके साथ है.” एक और प्रशंसक ने ट्वीट किया, “मैं आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, सर.” एक प्रशंसक ने लिखा, “वह ठीक हो जाएंगे, इंशाल्लाह.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button