निमरत कौर और राधिका मदान ‘हैप्पी टीचर्स डे’ में करेंगी अभिनय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Sep 2022 06:35 PM
निमरत कौर और राधिका मदान ‘हैप्पी टीचर्स डे’ में करेंगी अभिनय
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री निमरत कौर और राधिका मदान ‘हैप्पी टीचर्स डे’ में साथ में अभिनय करती नजर आएंगी. निर्माताओं के मुताबिक, इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन की ‘मैडॉक फिल्म्स’ है और इसकी शूटिंग आज शिक्षक दिवस के मौके पर शुरू की गई. पूर्व राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है.

फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसाले करेंगे और यह पांच सितंबर 2023 को रिलीज की जाएगी. मुसाले को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गुजराती फिल्म ‘ रॉन्ग साइड राजू’ और हिंदी फिल्म ‘मेड इन चाइना’ के लिए जाना जाता है. प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा, ‘‘ सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई.’’ ट्वीट में कहा गया है कि इस मौके पर ‘हैप्पी टीचर्स डे’ फिल्म की घोषणा की जाती है जिसमें निमरत कौर और राधिका मदान अभिनय करेंगी और यह 2023 के शिक्षक दिवस पर रिलीज की जाएगी.
उन्होंने कहा कि इसकी शूटिंग आज शुरू कर दी गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu