निर्मला सीतारमण और आर के सिंह ने पीपीई किट पहनकर राष्ट्रपति चुनाव में डाला वोट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Jul 2022 08:14 PM
निर्मला सीतारमण और आर के सिंह ने पीपीई किट पहनकर राष्ट्रपति चुनाव में डाला वोट
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने पीपीई किट पहनकर संसद भवन पहुंचीं. केंद्रीय मंत्री आर के सिंह भी वोट डालने पीपीई किट पहनकर संसद पहुंचे थे. मतदान के दौरान कई सांसदों एवं विधायकों को मास्क लगाये देखा गया . निर्वाचन अधिकारियों ने हाथों में दस्ताने पहने हुए थे.

चेन्नई में तमिलनाडु के मंत्री एस एम नसार और अन्नाद्रमुक नेता ओ पनीरसेल्वम भी विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने पीपीई किट पहनकर पहुंचे. पटना में जनता दल यूनाईटेड के विधायक दामोदर रावत भी जब मतदान करने विधानसभा पहुंचे तो उन्होंने पीपीई कीट पहन रखी थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu