निशिकांत का आरोप- गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं राहुल, Gen-Z आंदोलन हुआ तो देश छोड़कर भागेंगे विपक्षी नेता

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 19 Sep 2025 02:05 PM
निशिकांत का आरोप- गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं राहुल, Gen-Z आंदोलन हुआ तो देश छोड़कर भागेंगे विपक्षी नेता
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जेन जेड को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं और सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अगर जेन-जेड उठ खड़ा हुआ, तो कांग्रेस और उसके साथी दलों को देश छोड़कर भागना पड़ेगा।

निशिकांत दुबे ने कहा, जेन-जेड का मतलब अगली पीढ़ी, युवा और अपने देश के बारे में कैसे फैसला लेना चाहते हैं और सरकार बदलना चाहते हैं। जेन जेड भारत में पहले ही भारत में ऐसा कर चुका है। अन्ना और अरविंद हजारे का आंदोलन जेन-जेड का ही नतीजा था। निर्भया कांड के दौरान 2013 में एक लाख लोग सड़कों पर थे, लेकिन भाजपा ने हिंसा को न भड़काने का फैसला किया। राहुल गांधी नेपाल और बांग्लादेश में जो हुआ, राहुल गांधी उससे खुद को जोड़ना चाहते हैं।

हम पर पिछले 11 वर्षों में नहीं लगा किसी घोटाले का आरोप: निशिकांत दुबे

उन्होंने आगे कहा, दोनों जगहों पर जेन-जेड आंदोलन भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के खिलाफ था। परिवारवाद कहा हैं? यह दशकों से गांधी परिवार में है। अगर वह जेन-जेड को भड़काना चाहते हैं, तो मैं राहुल गांधी के साथ हूं। पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से फरार होना पड़ेगा। नेपाल और बांग्लादेश में जेन-जेड भ्रष्टाचार के खिलाफ था। यहां सभी घोटाले कांग्रेस ने किए हैं। पिछले 11 वर्षों में हम पर किसी घोटाले का आरोप नहीं लगा है। जेन-जेड संविधान में संशोधन की मांग कर रहा है। बांग्लादेशी जेन-जेड एक इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहता था और नेपाली जेन-जेड एक हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, लेकिन अगर जेन-जेड हिंदू राष्ट्र की मांग करे, तो आप क्या करेंगे? सिर्फ कांग्रेस ही नहीं उनके सहयोगी दल भी वंशवादी हैं। राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं।

‘भाजपा जेन-जेड आंदोलन के साथ…’

उन्होंने आगे आरोप लगाया, उसी गृहयुद्ध का इस्तेमाल करके राहुल गांधी के दादा (देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल) नेहरू ने देश का बंटवारा किया था। वह सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर देश को बांट रहे हैं। भाजपा जेन-जेड के साथ खड़ी है। कांग्रेस और उसके सहयोगी देश छोड़कर भागते नजर आएंगे।

भाजपा सांसद ने आगे कहा, हम जेन-जेड आंदोलन के साथ हैं। हम इसे रोकने की बात नहीं कर रहे हैं। भाजपा में कोई भी डरता नहीं है। केजरीवाल जेन-जेड आंदोलन की वजह सत्ता में आए। बाद में उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव और स्टालिन के साथ समझौता किया और यूपीए के साथ लोकसभा चुनाव लड़ा। निर्भया कांड के दौरान जेन-जेड आंदोलन हुआ था। अगर जेन-जेड आंदोलन फिर से होता है तो भाजपा उस आंदोलन का समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा, इन भ्रष्ट, परिवारवादी नेताओं को 140 करोड़ लोगों में अपने परिवार के अलावा कोई नजर नहीं आता। पिछले डेढ़ साल से नमो ऐप पर एक पूरा अभियान चल रहा है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि हम पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में लाना चाहते हैं। उन्हें राजनीतिक कार्यकर्ता बनाना चाहते हैं। हम इस आंदोलन को और तेज करेंगे। ये सब लोग राहुल गांधी, अखिलेश, स्टालिन, ममता, लालू या तेजस्वी यादव देश छोड़ते नजर आएंगे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital