बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे नीतीश कुमार: चिराग पासवान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Nov 2025 07:29 PM
बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे नीतीश कुमार: चिराग पासवान
ऑडियो सुनें

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन को मिल रही भारी ब­ढ़त के बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार ही राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. पासवान ने महागठबंधन की करारी हार के लिए तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के “अहंकार” को जिम्मेदार ठहराया एवं कहा कि राजग की एकजुटता में जनता के विश्वास ने इस गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाई है.

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे. विपक्ष की शर्मनाक हार का कारण उनका अहंकार है, यही उनके पतन की एकमात्र वजह बनी.” पासवान ने कहा, “हमारी भारी जीत केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले डबल इंजन की सरकार की मजबूती का परिणाम है. बिहार की जनता ने राजग साझेदारों की एकता पर पूरा विश्वास जताया है, जिसने हमें यह विजय दिलाई है.” ताज़ा जानकारी के अनुसार, पासवान की लोजपा (रामविलास) ने 29 में से दो सीट जीत ली हैं और 17 पर आगे चल रही है. इनमें से 17 सीट 2020 के चुनाव में महागठबंधन के पास थीं, जिनके इस बार राजग की झोली में जाने से सत्तारू­ढ़ गठबंधन को 200 के पार पहुंचाने में अहम साबित हुई हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu