नागपुर निकाय चुनाव में भाजपा-शिवसेना की जीत को लेकर कोई संदेह नहीं: फडणवीस

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 13 Jan 2026 02:33 PM
नागपुर निकाय चुनाव में भाजपा-शिवसेना की जीत को लेकर कोई संदेह नहीं: फडणवीस
ऑडियो सुनें

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विश्वास व्यक्त किया कि नागपुर महानगर पालिका में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास नागपुर को देने के लिए कुछ भी नहीं है। महानगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन फडणवीस ने भारत माता चौक से महल क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक मोटरसाइकिल पर एक रोड शो का नेतृत्व किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में भाजपा-शिवसेना गठबंधन अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नागपुर महानगर पालिका एवं मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के नगर निकायों में भगवा झंडा फहराएगा।’’

उन्होंने कहा कि नागपुर के लोगों ने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर को कैसे बदल दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल खोखली बातें करते हैं लेकिन उनके पास देने के लिए कुछ भी नहीं है। नागपुर महानगर पालिका की 151 सीट के लिए 15 जनवरी को चुनाव होंगे। भाजपा 143 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि शिवसेना ने आठ सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस सभी 151 सीट पर अकेले चुनाव लड़ रही है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital