कोई दबाव नहीं, लेकिन जिम्मेदारी जरूर है: मिस वर्ल्ड सिनी शेट्टी

मुंबई. ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड’ 2022 की विजेता सिनी शेट्टी का कहना है कि उनका मकसद भारतीय ‘‘संस्कृति’’विश्व स्तर पर प्रर्दिशत करना है. मुंबई में पली-बढ़ी 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने पिछले सप्ताह मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था और अब वह 71वीं ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. शेट्टी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस प्रतियोगिता से जुड़ी जिम्मेदारी से वाकिफ हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि मिस इंडिया का ताज बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है और अब मैं पूरा ध्यान केवल भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करने पर लगाऊंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे देश के बारे में अभी बहुत कुछ बयां किया जाना है, मैं अपने एक अनोखे तरीके से देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करूंगी. मैं भारत की प्रवक्ता बनूंगी.’’ हरनाज संधू ने पिछले साल ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम किया था. सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000)के बाद यह खिताब जीतने वाली वह तीसरी भारतीय थीं.

हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने 2017 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम किया था. शेट्टी ने कहा कि संधू को वह अपनी ‘‘प्रेरणा’’ मानती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है…कोई दबाव नहीं है, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व करने की एक जिम्मेदारी जरूर है.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button