नॉर्वे शतरंज: वैशाली ने क्रैमलिंग को हराया, प्रज्ञानानंदा हारे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 31 May 2024 09:35 PM
नॉर्वे शतरंज: वैशाली ने क्रैमलिंग को हराया, प्रज्ञानानंदा हारे
ऑडियो सुनें

स्टवांगर. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने स्वीडन की अनुभवी ग्रैंडमास्टर पिया क्रैमलिंग को हराकर नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, लेकिन उनके भाई आर प्रज्ञानानंदा चौथे दौर में अमेरिका के हिकारू नाकामुरा से हार गए. वैशाली की क्लासिकल वर्ग में यह दूसरी जीत है और उन्होंने 2.5 अंक की मजबूत बढ.त हासिल कर ली है. इस भारतीय खिलाड़ी के कुल 8.5 अंक हो गए हैं. उनके बाद महिला विश्व चैंपियन चीन की वेनजुन जू और यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं.

मुजिचुक ने भारत की कोनेरू हंपी को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि वेनजुन ने आर्मगेडन में अपनी हमवतन टिंगजी लेई को हराया. छह खिलाड़ियों के बीच दोहरे राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में अभी छह दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं. लेई पांच अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं. हंपी और क्रैमलिंग के तीन-तीन अंक हैं.

पुरुष वर्ग में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के अपने चिर प्रतिद्वंद्वी फैबियानो कारूआना के को हराया. पुरुष वर्ग में इस दिन सभी मैच का परिणाम निकला. भारतीय स्टार प्रज्ञानानंदा को जहां नाकामुरा से हार का सामना करना पड़ा वहीं फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा ने चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लीरेन को हराया.

इस 1,61,000 डालर इनामी इस प्रतियोगिता में चौथे दौर के बाद नाकामुरा सात अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं. वह अलीरेजा से आधा अंक आगे हैं. कार्लसन के 6 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं जबकि प्रज्ञानानंदा 5.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं. कारूआना पांच अंकों के साथ पांचवें जबकि लीरेन केवल 2.5 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu