ईडी की कार्रवाई में कुछ भी संवैधानिक और कानूनी नहीं, सिर्फ नीचा दिखाने का प्रयास है: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Jun 2022 07:11 PM
ईडी की कार्रवाई में कुछ भी संवैधानिक और कानूनी नहीं, सिर्फ नीचा दिखाने का प्रयास है: कांग्रेस

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पांचवें दिन होने वाली पूछताछ से पहले मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह पूछताछ सिर्फ उसके पूर्व अध्यक्ष को नीचा दिखाने के लिए की जा रही है क्योंकि इस पूरी प्रक्रिया में कुछ भी संवैधानिक और कानूनी नहीं है. मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार ने उसके मुख्यालय के सामने रैपिड ऐक्शन फोर्स तैनात की है.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘जहां दंगे करवाते हैं वहां तो रैपिड ऐक्शन फोर्स समय पर नहीं पहुंचाई जाती. परंतु नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के सामने नीले रंग की वर्दी पहने जवानों की रैपिड ऐक्शन फोर्स आज सुबह से मौजूद है. इसको कहते है अमितशाही!’’ कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक ंिसघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी के नेतृत्व से भाजपा की हालत हो गई है पतली, इसीलिए भाजपा ने बनाया है ईडी को अपनी कठपुतली…पांच दिनों की पूछताछ संवैधानिक और कानूनी नहीं है, बल्कि निजी भय है. राहुल गांधी इस सरकार को वर्षों से आईना दिखा रहे हैं, इसलिए यह सब हो रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह मामला धनशोधन का है तो धन का हस्तांतरण कहां हुआ? स्पष्ट है कि यह द्वेष की भावना से बनाया गया मनगढ़ंत मामला है.’’ ंिसघवी ने दावा किया, ‘‘बार-बार पूछताछ के लिए बुलाने और अपमानित करने का मकसद सिर्फ नीचा दिखाने का प्रयास है. इससे भाजपा के समर्थक भी र्शिमंदा हैं. अगर आप सोचते हैं कि राहुल गांधी और कांग्रेस इससे दब जाएंगे तो आप मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं.’’ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मंगलवार को भी ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं.

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय आज फिर से राहुल गांधी से पूछताछ करेगा. उसने सोमवार को करीब 12 घंटे तक उनसे पूछताछ की. पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने 52 वर्षीय राहुल गांधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किये गए थे.
ईडी ने सोनिया गांधी को इसी मामले में 23 जून को तलब किया है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu