भुवनेश्वर. ओडिशा के नयागढ़ जिले की प्रमुख भाजपा नेता ईरानी राय और उनके पति रविवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए. राज्य में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से कुछ सप्ताह पहले ही भाजपा नेता ने बीजद का दामन थाम लिया.
ईरानी राय ने 2019 में नयागढ़ विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह असफल रही थीं. वह यहां शंख भवन में नयागढ़ विधायक अरुण साहू सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बीजद में शामिल हुईं. ईरानी राय ने कहा, ”मैंने पूर्ण समर्पण भाव के साथ काम किया, लेकिन पार्टी (भाजपा) ने मेरे योगदान को तरजीह नहीं दी. इसलिए, मैंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ दी.” भाजपा में शामिल होने से पहले ईरानी के पति लाला मनोज राय कांग्रेस में थे, और 2014 में नयागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे.