ओडिशा: लोकप्रिय संबलपुरी गायिका रुखसाना बानो की मौत, परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Sep 2024 09:41 PM
ओडिशा: लोकप्रिय संबलपुरी गायिका रुखसाना बानो की मौत, परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. लोकप्रिय संबलपुरी गायिका रुखसाना बानो का भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर में इलाज के दौरान निधन हो गया. अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी. हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि 27 वर्षीय रुखसाना का जीवाणु के कारण होने वाले रोग ‘स्क्रब टाइफस’ का इलाज किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने बुधवार रात हुई उसकी मौत का कारण अभी तक नहीं बताया है.

हालांकि रुखसाना की मां और बहन ने आरोप लगाया कि उन्हें पश्चिमी ओडिशा के उनके एक प्रतिद्वंद्वी गायक ने जहर दिया है, लेकिन उन्होंने कलाकार की पहचान उजागर नहीं की. उन्होंने दावा किया कि रुखसाना को पहले भी धमकियां मिली थीं. करीब 15 दिन पहले बोलनगीर में शूटिंग के दौरान जूस पीने के बाद रुखसाना बीमार पड़ गईं. उन्हें 27 अगस्त को भवानीपटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu