मुंबई में 202 चाकू रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Dec 2023 10:31 PM
मुंबई में 202 चाकू रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

मुंबई. दक्षिण मुंबई में विभिन्न आकार और बनावट के 202 चाकू रखने के आरोप में 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई और अमरावती पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को मुसाफिर खाना इलाके से आरोपी को पकड़ लिया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न बनावट और आकार के 202 चाकू जब्त किए, जिनमें से नौ 21 इंच लंबे थे. अधिकारी ने बताया कि अमरावती पुलिस को भी आरोपी के बारे में सूचना मिली थी और वह उसे पकड़ने के लिए मुंबई पहुंची थी. उन्होंने बताया कि बांद्रा के निवासी आरोपी सैय्यद कमर हुसैन के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu