मुरैना जिले में मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 23 Mar 2024 03:39 PM
मुरैना जिले में मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल…
ऑडियो सुनें

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक खेत में काम करते समय मधुमक्खियों के डंक मारने से 34 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर अंबाह पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत करोली माता रोड पर हुई।

सरकारी चिकित्सा अधिकारी डी एन यादव ने बताया कि मधुमक्खियों के झुंड ने एक कृषि क्षेत्र में मजदूरों के एक समूह को काट लिया। सिविल सर्जन गजेंद्र ंिसह तोमर ने कहा कि पांच मजदूरों को चिकित्सा सुविधाओं में ले जाया गया और उनमें से एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यादव के अनुसार, घायल श्रमिकों में से एक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि तीन अंबाह के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav