तुर्किये में गहरी गुफा में फंसे अमेरिकी शोधार्थी को बाहर निकालने का अभियान जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Sep 2023 07:53 PM
तुर्किये में गहरी गुफा में फंसे अमेरिकी शोधार्थी को बाहर निकालने का अभियान जारी
ऑडियो सुनें

तेस्ली प्लेटू. तुर्किये में 1040 मीटर गहरी गुफा में फंसे अमेरिकी शोधार्थी को बचाव दल 700 मीटर तक ले आए हैं. यहां वह थोड़ी देर रुकेंगे और उन्हें सतह पर लाए जाने का अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा. गुफाओं का अन्वेषण करने वाले 40 वर्षीय मार्क डिकी को पेट में रक्तसाव की वजह से दो सितंबर को उलटियां होनी शुरू हो गई थी. वह उस वक्त दक्षिणी तुर्किये के तौरूस पर्वत में मोरका गुफा में कुछ अन्य के साथ एक अभियान पर थे. विशेषज्ञों के मुताबिक, तौरुस माउंटेन दुनिया में सबसे गहरी गुफाओं में से एक हैं.

बचाव अभियान शनिवार दोपहर को शुरू किया गया. इसमें डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और यूरोप से गुफा अन्वेषण करने वाले व्यक्ति मदद कर रहे हैं. ‘स्पेलोलॉजिकल फेडरेशन ऑफ तुर्किये’ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर कहा कि मार्क को स्थानीय समयनुसार दोपहर तीन बजकर 24 मिनट पर 700 मीटर के स्तर पर ले आया गया है.

उसने कहा कि कुछ देर रुकने और उन्हें वहां जरूरी उपचार देने के बाद उन्हें फिर से सतह पर लाने का अभियान शुरू किया जाएगा.
तुर्किये के अधिकारियों ने कहा कि आठ देशों के 190 कर्मी इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं. उन्हें सतह पर लाने में 10 दिन का समय लग सकता है जो उनकी स्थिति पर निर्भर करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu