Orgalife Organic Food Startup: ऑर्गालाइफ ऑर्गेनिक फूड स्टार्टअप को मिला ‘भारत सरकार’ से मिला 25 लाख का ग्रांट

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 17 Dec 2023 01:35 PM
Orgalife Organic Food Startup: ऑर्गालाइफ ऑर्गेनिक फूड स्टार्टअप को मिला ‘भारत सरकार’ से मिला 25 लाख का ग्रांट
ऑडियो सुनें

Orgalife Organic Food Startup: रायपुर. छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में ऑर्गालाइफ के प्रोडक्ट्स अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है. पूरे देश में ऑर्गालाइफ के ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स लोगों को खूब पसंद आ रहे है. इसकी कड़ी में ऑर्गालाइफ को इंदिरा गांधी एग्रीकल्चर के रफ्तार एग्रीबिजनेस इन्क्यूबेटर (राबी) से एफिलेटेड होने के साथ-साथ उनके स्टार्टअप को 25 लाख रूपए का ग्रांट स्वीकृत हुआ है. कंपनी के संस्थापक उमेश बंसी ने आगे जानकारी देते हुए बताया की ऑर्गालाइफ के प्रोडक्टस. सम्पूर्ण भारत में अमेजॅन फ्लिपकार्ट और उनकी वेबसाइट के जरिए पहुच रहें हैं और लोगो को काफी पसंद आ रहें हैं.

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उमेश आईजीकेवी-राबी की पूरी टीम और खास करके डॉ. हुलास पाठक (हेड व सीईओ आईजीकेवी राबी) को देते हुए बताते हैं की समय समय पर डॉ. हुलास पाठक के मार्ग दर्शन और आईजीकेवी-राबी से जुड़ें बहुत से एक्सपर्ट्स की क्लासेस अटेन्ड करतें हुए वो आज ऑर्गालाइफ को लोगों के सामने ला खड़ा कर पाए हैं. उमेश ने कहा कि एक अच्छे स्टार्टअप की स्थापना का आधार वह समाधान होता है जो मौजूदा समस्या का हल कर रहा हो यह सुनिश्चित करें की समस्या बड़ी हो, कोई भी व्यक्ति अकेले स्टार्टअप की शुरुआत तो कर सकता हैं पर उसे बड़ा करने के लिए उसे एक अच्छी टीम और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती हैं.

आगे उन्होंने बताया कि अपनी दूर दृष्टि एवं सोच साझा करें एवं स्टार्टअप को सफल बनाने की मेहनत के लिए प्रतिबद्ध हो आपका उत्पाद आपके की नीव है. यह अच्छी तरह से डिजाइन किया जाना चाहिए और उस समस्या को हल करना चाहिए जिस पर आप ध्यान केन्द्रित कर रहे है. हमारे संवाददाता ने ऑर्गालाइफ के फाउन्डर श्री उमेश बंशी से बात की, उन्होंने बताया कि आर्गालाइफ के सभी उत्पादों को भारत सरकार द्वारा तय किये गए मानकों पर खरा उतरे हैं

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news