आयोजकों की ज़िम्मेदारी बनती है : करूर भगदड़ पर कमल हासन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Oct 2025 08:03 PM
आयोजकों की ज़िम्मेदारी बनती है : करूर भगदड़ पर कमल हासन
ऑडियो सुनें

करूर. मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन ने यहां भगदड़ घटनास्थल का सोमवार को दौरा किया, जिसमें 27 सितंबर को 41 लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने भगदड़ को त्रासदी बताया और कहा कि आयोजकों की विशेष रूप से ज.म्मिेदारी बनती है और अब माफी मांगने तथा गलती स्वीकार करने का समय है. उन्होंने अधिकारियों से भी बातचीत की. राज्यसभा सदस्य ने अभिनेता और तमिल वेत्री कषगम (टीवीके) संस्थापक विजय की 27 सितंबर की रैली में हुई भगदड़ से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की.

हासन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भगदड़ को लेकर जिम्मेदारी से नहीं भागना चाहिए. उन्होंने कहा, ”किसी और को दोष न दें. सभी की ज.म्मिेदारी है, खासकर आयोजकों की.” उन्होंने कहा, ”यह गलत हुआ है, अब माफी मांगने और गलती स्वीकार करने का समय है.” इस दौरान द्रमुक नेता और पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी भी उनके साथ थे. हासन ने कहा, ”यह (मामला) अदालत में विचाराधीन है… आइए, हम सरकार को अपना कर्तव्य निभाने में मदद करें.”

स्थानीय विधायक बालाजी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “समय पर वहां पहुँचने के लिए उनका धन्यवाद.” करूर के कद्दावर द्रमुक नेता सेंथिल बालाजी भगदड़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में समन्वय कर रहे थे और मंत्रियों व अधिकारियों के संपर्क में थे.
हासन ने दावा किया कि अगर यह कार्यक्रम कहीं और होता, तो इससे भी अधिक नुकसान हो सकता था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu