हमारा संकल्प, 2047 तक बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Jul 2024 10:40 PM
हमारा संकल्प, 2047 तक बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार ने 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया है.
उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर को ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ जनता को सर्मिपत किया जाएगा तथा इसी दिन राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-29 भी जारी होगी.

अधिकारियों ने बताया कि साय मंगलवार को यहां न्यू र्सिकट हाउस में ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ तैयार करने के लिए राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित ‘मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ (मेरा सपना मेरा विकसित छत्तीसगढ.)’ राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा, ”विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए ‘विजन डॉक्यूमेंट’ सभी की भागीदारी से तैयार किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है, इसे पूरा करने के लिए हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे.” साय ने कहा,”प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. प्रधानमंत्री ने अगले पांच साल में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का आह्वान किया है. इस उद्देश्य को पूरा करने में छत्तीसगढ़ का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा.”

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है जहां प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन, वन संपदा और मानव संसाधन हैं. उन्होंने कहा,” यहां के संसाधनों का मूल्यवर्धन करके हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं. इसमें सभी का सहयोग आवश्यक होगा.” साय ने कहा, ”छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश है, हमने नई शिक्षा नीति लागू की गई है. हमारी सरकार हर क्षेत्र में सबके सहयोग से सुधार ला रही है. कामकाज में भी पारर्दिशता लाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. हमारी सरकार की नीति भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की है.” मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का ‘विजन डॉक्यूमेंट’ और नई उद्योग नीति राज्य स्थापना दिवस पर एक नवम्बर 2024 को आम जनता को सर्मिपत करने का लक्ष्य रखा गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu