पाकिस्तान ने भारत पर ‘आतंकवाद को प्रायोजित करने’ का आरोप लगाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Mar 2025 10:45 PM
पाकिस्तान ने भारत पर ‘आतंकवाद को प्रायोजित करने’ का आरोप लगाया
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बलूचिस्तान ट्रेन हमले का प्रत्यक्ष रूप से उल्लेख न कर भारत पर ‘आतंकवाद को प्रायोजित करने’ का आरोप लगाया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया.

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ट्रेन पर हुए हमले के बारे में सवाल पूछे जाने पर शफकत अली ने कहा, ”पूरी घटना के दौरान आतंकवादी अफगानिस्तान-आधारित आतंकवादियों के साथ प्रत्यक्ष संपर्क में थे.” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बार-बार अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ हमलों के लिए बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे आतंकवादी समूहों के लिए जमीन के इस्तेमाल से इनकार करने के लिए कहा. पाकिस्तान ने बार-बार अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ हमलों के लिए बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा अपनी जमीन के इस्तेमाल को रोकने के लिए कहा है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा, ”हम अफगानिस्तान से आग्रह करते हैं कि वे आतंकवाद के इस निंदनीय कार्य के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों को पकड़ें और पाकिस्तान सरकार के साथ सहयोग करें ताकि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जा सके. ” उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ”हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं है. और फिर, तथ्य नहीं बदले हैं. भारत पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद को प्रायोजित करने में शामिल है. मैं जिस बात का जिक्र कर रहा था, इस विशेष घटना में, हमारे पास अफगानिस्तान में कॉल का पता लगाने का सबूत है. मैंने यही कहा है.” एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों को अस्थिर करने और एक वैश्विक नरसंहार अभियान चलाने की कोशिश कर रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu