पाकिस्तान ने ‘अबाबील’ हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया: सेना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Oct 2023 07:50 PM
पाकिस्तान ने ‘अबाबील’ हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया: सेना
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने अपनी प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करने के लिए ‘अबाबील’ हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. सेना ने यह जानकारी दी. सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-र्सिवसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार यह परीक्षण हथियार प्रणाली के डिजाइन, तकनीकी मापदंडों और प्रदर्शन को फिर से परखने के लिए किया गया था.

बयान में कहा गया है कि मिसाइल प्रणाली का उद्देश्य प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना और क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता को बढ.ाना है. सेना की ओर से मिसाइल प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है. ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीजेसीएससी) के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा और रणनीतिक संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और अभियंता परीक्षण के मौके पर मौजूद थे.

जनरल मिर्जा ने सफल परीक्षण में योगदान देने वाले सभी लोगों के तकनीकी कौशल, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की.
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने रणनीतिक बलों के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई दी. पाकिस्तान ने 2021 में स्वदेशी रूप से विकसित ‘फतह-1 गाइडेड मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. इस रॉकेट प्रणाली की मारक क्षमता 140 किलोमीटर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu