पंत पर धीमी ओवरगति के लिये 24 लाख रूपये जुर्माना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Apr 2024 09:12 PM
पंत पर धीमी ओवरगति के लिये 24 लाख रूपये जुर्माना
ऑडियो सुनें

विशाखापत्तनम. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दूसरी बार धीमी ओवरगति रहने के कारण 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है . पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की ओवरगति बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में धीमी रही थी . बाकी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया .

आईपीएल ने एक बयान में कहा ,” दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है .” इसमें कहा गया ,” यह इस सत्र में आईपीएल की आचार संहिता के तहत टीम का दूसरा अपराध था लिहाजा पंत पर 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया . इंपैक्ट खिलाड़ी समेत बाकी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत या छह लाख रूपये में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है .”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu