एअर इंडिया की लंदन-मुंबई उड़ान के शौचालय में यात्री ने किया धूम्रपान, पुलिस के हवाले किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Mar 2023 07:18 PM
एअर इंडिया की लंदन-मुंबई उड़ान के शौचालय में यात्री ने किया धूम्रपान, पुलिस के हवाले किया गया
ऑडियो सुनें

मुंबई. लंदन से मुंबई आ रही एअर इंडिया की उड़ान में सवार एक यात्री को कथित तौर पर शौचालय में धूम्रपान करने और अशिष्ट व्यवहार करने के आरोप में सुरक्षार्किमयों को सौंप दिया गया. एयरलाइन ने रविवार को यह जानकारी दी.

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 10 मार्च को हुई इस घटना की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दे दी गई है.
एअर इंडिया ने कहा, ‘‘10 मार्च को लंदन-मुंबई की हमारी उड़ान एआई130 का एक यात्री शौचालय में धूम्रपान करता पाया गया. इसके बाद बार-बार चेतावनी देने के बावजूद उसने अशिष्ट और आक्रामक व्यवहार किया.’’ विमान के मुंबई पहुंचने पर उसे सुरक्षा र्किमयों को सौंप दिया गया. एयरलाइन ने कहा, ‘‘नियामक को घटना के बारे में विधिवत सूचित कर दिया गया है.’’

बयान में कहा गया है, ‘‘हम मामले को लेकर जारी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं.’’ उल्लेखनीय है कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया को इस साल जनवरी में दो बार विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए द्वारा अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के अशिष्ट व्यवहार की दो अलग-अलग घटनाओं की सूचना नहीं देने के लिए दंडित किया गया था. एयरलाइन ने रविवार को बयान में कहा, ‘‘एअर इंडिया यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता करने वाले किसी भी व्यवहार के लिए बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति का पालन करती है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu