एअर इंडिया एक्सप्रेस के कॉकपिट क्षेत्र में पहुंचा यात्री, मामले की जांच शुरू

मुंबई/वाराणसी. एअर इंडिया एक्सप्रेस की 22 सितंबर को बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली उड़ान के दौरान एक यात्री शौचालय की तलाश में कॉकपिट प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया. विमानन कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई और घटना की जांच जारी है.

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में बताया, “हमें वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान में हुई घटना की जानकारी मिली है, जहां एक यात्री शौचालय की तलाश में कॉकपिट प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया. हम पुष्टि करते हैं कि सुरक्षा के पुख्ता प्रोटोकॉल लागू हैं और सुरक्षा से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया गया.” विमानन कंपनी ने कहा कि मामले की सूचना विमान के उतरते समय संबंधित अधिकारियों को दे दी गई थी और फिलहाल मामले की जांच जारी है.

वाराणसी में अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) र्किमयों ने विमान के उतरते ही एक व्यक्ति व उसके आठ साथियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें स्थानीय फूलपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति ने उड़ान के दौरान कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी. सिंह ने बताया, “उसे (कॉकपिट में प्रवेश की कोशिश करने वाले व्यक्ति को) उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया और हमें सौंप दिया गया. सभी नौ लोग बेंगलुरु के रहने वाले थे और तीर्थयात्रा के लिए वाराणसी आए थे. उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई उसके आधार पर की जाएगी.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button