बलौदाबाजार: कांग्रेस विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी ने की खुदकुशी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Apr 2025 09:27 PM
बलौदाबाजार: कांग्रेस विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी ने की खुदकुशी
ऑडियो सुनें

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कांग्रेस विधायक इंद्र साव के निजी सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के भाटापारा शहर में विधायक के निवास के सामने अपने सरकारी क्वार्टर में अपराह्न करीब ढाई बजे कांस्टेबल दिगेश्वर गागड़ा (30) ने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली. उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य कर्मी उस ओर दौड़े और उन्होंने गागड़ा को खून से लथपथ पाया.

अधिकारी ने बताया कि बस्तर जिले के मूल निवासी गागड़ा को 2023 के पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से साव के निजी सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था. इंद्र साव भाटापारा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के र्किमयों के साथ एक पुलिस दल जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचा. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गागड़ा की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी और प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पारिवारिक मुद्दों के कारण उन्होंने यह कदम उठाया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu