दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन और चीन के पोत टकराए, फिलीपीन के चार चालक घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Mar 2024 07:39 PM
दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन और चीन के पोत टकराए, फिलीपीन के चार चालक घायल
ऑडियो सुनें

मनीला. विवादित दक्षिण चीन सागर में दादागिरी और पोत रोकने से जुड़ी झड़प की ताजा शृंखला के तहत मंगलवार को चीन और फिलीपीन के तट रक्षक बलों के पोतों में टक्कर हो गई जिसमें फिलीपीन के चालक दल में शामिल चार लोग घायल हो गये. यह घटना ऐसे समय में हुई जब दक्षिण पूर्व एशियाई नेता एक एशियाई शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र हुए है जहां समुद्र में बीजिंग के आक्रामक रुख पर चिंता व्यक्त किये जाने की उम्मीद है.

फिलीपीन के अधिकारियों ने कहा कि चीनी तट रक्षक पोतों और उनके साथ आए अन्य पोतों हाजों ने विवादित सेकेंड थॉमस शोल के पास फिलीपीन तट रक्षक और आपूर्ति जहाजों को रोक दिया और खतरनाक युद्धाभ्यास किया, जिससे चीनी जहाजों और फिलीपीन के दो जहाजों के बीच दो छोटी टक्कर हो गई.

सूर्योदय के बाद हुई टक्कर से फिलीपीन तट रक्षक के बीआरपी सिंदांगन को मामूली संरचनात्मक क्षति पहुंची. फिलीपीन के अधिकारियों ने कहा कि एक घंटे से अधिक समय बाद, एक अन्य चीनी तटरक्षक जहाज ने पहले रास्ता रोका और फिर उस एक आपूर्ति नौका से टकरा गया जिसे फिलीपीन तटरक्षक बल ले जा रहा था. फिलीपीन के नौसेनार्किमयों द्वारा संचालित आपूर्ति नौका बाद में दो चीनी तट रक्षक पोतों से किये गए पानी की बौछार के चपेट में आ गई.

फिलीपीन की सरकार के एक टास्क फोर्स के बयान के अनुसार, पानी की बौछार से नौका की खिड़की टूट गई जिससे चालक दल के कम से कम चार सदस्य घायल हो गए. टास्क फोर्स ने कहा, फिलीपीन के कब्जे वाले शोल पर सामग्री का आपूर्ति करने और सैनिकों की खेप पहुंचाने जा रहे फिलीपीन जहाजों के खिलाफ चीन की नवीनतम दादागीरी और खतरनाक युद्धाभ्यास ने हमारे लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया.” शोल पिछले साल चीनी और फिलीपीन तट रक्षक जहाजों के बीच कई तनावपूर्ण झड़पों का स्थल रहा है.

चीनी तट रक्षक ने एक बयान में कहा कि उसने रेनाई रीफ से सटे जल क्षेत्र में अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले फिलीपीन के जहाजों के खिलाफ कानून के अनुसार कदम उठाए. बीजिंग दूसरे थॉमस शोल के लिए ‘रेनाई रीफ’ नाम का उपयोग करता है. चीनी तट रक्षक बल के प्रवक्ता ने कहा कि फिलीपीन के जहाज ने जानबूझकर चीनी तट रक्षक जहाज को टक्कर मार दी, जिससे उसमें मामूली खरोच आ गई.

मनीला में चीनी दूतावास ने एक बयान में कहा, ”चीन ने अपनी संप्रभुत्ता, अधिकारों तथा हितों की रक्षा करने के लिए कानून के अनुसार आवश्यक कदम उठाए हैं.” इस टकराव ने विवादित समुद्री क्षेत्र में वृहद संघर्ष का खतरा उत्पन्न हो गया है जिसमें अमेरिका भी शामिल हो सकता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu