फिलीपीन के गांव ने डेंगू से निपटने के लिए मच्छर जिंदा या मुर्दा लाने पर इनाम की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Feb 2025 07:23 PM
फिलीपीन के गांव ने डेंगू से निपटने के लिए मच्छर जिंदा या मुर्दा लाने पर इनाम की घोषणा की
ऑडियो सुनें

मनीला. फिलीपीन के राजधानी क्षेत्र के गांव ने डेंगू से निपटने के लिए अनोखा तरीका अख्तियार किया है जिसके तहत मच्छर को जिंदा या मुर्दा लाने पर इनाम दिया जाएगा. यह तरीका मांडलुयोंग शहर के एडिशन हिल्स गांव ने अपनाया है. दरअसल पास के शहर क्यूज.ोन में सप्ताहांत में मच्छर जनित बीमारी के प्रकोप की घोषणा के बाद चिंताएं काफी बढ़ गई हैं.

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष एक फरवरी तक फिलीपीन में डेंगू के कम से कम 28,234 मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 40 फीसदी अधिक हैं. क्यूज.ोन शहर ने मृतकों की संख्या 10 पहुंचने के बाद शनिवार को डेंगू के प्रकोप की घोषणा कर दी. शहर में 1750 से ज्यादा लोग डेंगू से पीड़ित हैं जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं.

एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरी गांव एडिशन हिल्स ने डेंगू से निपटने के लिए सफाई अभियान शुरू किया है जिसके तहत नहरों आदि की सफाई की जा रही है. लेकिन जब इस वर्ष मामले बढ़कर 42 हो गए और दो छात्रों की मृत्यु हो गई, तो गांव के प्रधान कार्लिटो सेर्नल ने लड़ाई तेज करने का फैसला किया. सेर्नल ने बताया कि निवासियों को प्रत्येक पांच मच्छर या मच्छर के लार्वा के बदले एक फिलीपींस पेसो (करीब डेढ़ रुपये) का इनाम मिलेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu