पित्रोदा की कथित टिप्पणी पार्टी की राय नहीं, चीन सबसे बड़ी चुनौती: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Feb 2025 08:19 PM
पित्रोदा की कथित टिप्पणी पार्टी की राय नहीं, चीन सबसे बड़ी चुनौती: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने अपनी ओवरसीज इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा की एक कथित टिप्पणी से दूरी बनाते हुए सोमवार को कहा कि यह पार्टी का विचार नहीं है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि चीन, भारत की विदेश नीति, बा’ सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है.

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा है कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और भारत को चीन को दुश्मन मानना बंद करना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पित्रोदा के कथित बयान का हवाला देते हुए सोमवार को प्रमुख विपक्षी दल पर निशाना साधा और दावा किया कि उनकी यह टिप्पणी चीन के समर्थन में दिए गए उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बयानों के अनुरूप है.

कांग्रेस नेता रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त किए गए कथित विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं. चीन हमारी विदेश नीति, बा’ सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की करीब पांच साल पुरानी एक टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा, ”कांग्रेस पार्टी ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं. जिसमें 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से चीन की दी गई क्लीन चिट भी शामिल है. चीन पर हमारा सबसे हालिया बयान 28 जनवरी 2025 को जारी किया गया था.” रमेश का कहना है, ”यह भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद को इस स्थिति पर चर्चा करने और इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान निकालने के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu