प्रधानमंत्री ने सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 05 Jul 2023 12:07 PM
प्रधानमंत्री ने सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीतने पर बुधवार को भारतीय टीम को बधाई दी और कहा कि उनका प्रदर्शन आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहेगा। मेजबान भारत ने मंगलवार को कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप जीत ली। दोनों टीमें 120 मिनट के खेल तक 1-1 से बराबरी पर थीं।

पेनल्टी शूटआउट के पांच दौर के बाद भी स्कोर 4-4 था जिसके बाद सडन डैथ से फैसला हुआ। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “भारत ने एक बार फिर चैम्पियन का ताज पहना। सैफ चैम्पियनशिप 2023 में ब्लू टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। हमारे खिलाड़ियों को बहुत बधाई।” उन्होंने कहा, “इन एथलीटों के दृढ़ संकल्प और दृढ़ता से भरी भारतीय टीम की उल्लेखनीय यात्रा आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav