प्रधानमंत्री ने युवाओं को बेरोजगारी के ‘अग्निपथ’ पर चलने को मजबूर किया: राहुल गांधी

नयी दिल्ली. सेना में भर्ती से संबंधित नयी योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों की बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद देकर उन्होंने युवाओं को बेरोजगारी के ‘अग्निपथ’ पर चलने के लिए मजबूर कर दिया है.

गांधी ने यह भी कहा कि आठ साल में 16 करोड़ नौकरियां दी जानी थीं, लेकिन युवाओं को केवल “पकौड़े तलने” का ज्ञान मिला. उन्होंने आज यह बात तब कही जब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सहित कांग्रेस के सांसद और शीर्ष नेता अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए जंतर-मंतर पर “सत्याग्रह” पर बैठे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button