PM मोदी व अमित शाह को अक्सर तमिलनाडु आना चाहिए, इससे द्रमुक को फायदा होगा: स्टालिन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Jul 2025 10:28 PM
PM मोदी व अमित शाह को अक्सर तमिलनाडु आना चाहिए, इससे द्रमुक को फायदा होगा: स्टालिन
ऑडियो सुनें

चेन्नई. मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह को अक्सर तमिलनाडु का दौरा करना चाहिए क्योंकि इससे चुनाव में उनकी पार्टी को फायदा होगा. स्टालिन ने याद दिलाया कि उन्होंने पहले ही कहा था कि अमित शाह और मोदी को अक्सर आना चाहिए.

पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्री शाह के दौरे पर एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा, “वे आते हैं और झूठ बोलते हैं और चले जाते हैं और लोग समझ जाते हैं कि यह झूठ है. चुनाव के दौरान यह हमारे लिए फायदेमंद होगा.” इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह उन्होंने राय भी दी थी कि राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु से बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए.

स्टालिन ने कहा कि अगर राज्यपाल लोगों के लिए कुछ अच्छा भी करते हैं तो भी इसका कोई असर नहीं होगा. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पर ऐसे कार्यों को आगे बढ.ाने का आरोप लगाना जो राज्य के हितों के लिए हानिकारक हैं. मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणियां अपनी द्रमुक के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu