प्रधानमंत्री मोदी लोगों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय न्याय संहिता लाए : मेघवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Aug 2025 08:27 PM
प्रधानमंत्री मोदी लोगों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय न्याय संहिता लाए : मेघवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को कहा कि अंग्रेजों ने भारतीयों को ”दंडित” करने के लिए भारतीय दंड संहिता की शुरुआत की थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारतीय न्याय संहिता लेकर आए हैं.
दिल्ली विधानसभा में ‘नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन’ (नेवा) के उद्घाटन के अवसर पर मेघवाल ने कहा, ”मुझे बताया गया है कि दिल्ली में तीन नए आपराधिक कानून पूरी तरह से लागू हो गए हैं.”

उन्होंने कहा, ”अंग्रेजों ने भारतीयों को दंडित करने के लिए भारतीय दंड संहिता लागू की थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीयों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय न्याय संहिता लेकर आए हैं.” ‘नेवा’ संसदीय कार्य मंत्रालय की एक प्रमुख परियोजना है जिसे पूरे भारत में कागज रहित विधायी वातावरण बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. नेवा के कार्यान्वयन का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि इसे पहले भी लागू करने की चर्चा थी. उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं पता कि पिछली सरकार ने क्या सोचा था, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu