प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा, घटना के बारे में ली पूरी जानकारी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 02 Oct 2026 11:51 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा, घटना के बारे में ली पूरी जानकारी
ऑडियो सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छार की बहादुरी की सराहा, जिनके साहस से फ्लाईदुबई के विमान में सवार 180 लोगों की जान बच सकी थी। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार से घटना से बारे में पूरी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार के अनुभव के बारे में जाना और पूछा कि ऐसे मुश्किल हालात में भी उन्होंने कैसे खतरे का सामना किया और हिम्मत बनाए रखी। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की कामना की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav