जापान में प्रधानमंत्री ने हिंदी में बोलने के लिए लड़के की प्रशंसा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 May 2022 06:23 PM
जापान में प्रधानमंत्री ने हिंदी में बोलने के लिए लड़के की प्रशंसा की
ऑडियो सुनें

तोक्यो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां अपने होटल के बाहर इंतजार कर रहे एक लड़के के साथ बड़े प्यार से बातचीत की और धाराप्रवाह हिंदी बोलने के लिए उसकी सराहना की. प्रधानमंत्री ने उसकी एक चित्रकारी पर आॅटोग्राफ भी दिए. प्रधानमंत्री मोदी तोक्यो उतरने के बाद जब अपने होटल पहुंचे, वहां बच्चों और उनके अभिभावकों का एक समूह तख्तियों, चित्रकारी और स्वागत संदेशों के साथ उनकी प्रतीक्षा कर रहा था. मोदी ने उन बच्चों से बातचीत की और उनके साथ लाए गए चित्रों को भी देखा. प्रधानमंत्री ने उनकी अधिकतर चित्रकारी पर हस्ताक्षर भी किए.

प्रधानमंत्री ने रित्स नाम के एक लड़के से भी बातचीत की, जो तिरंगे के चित्र के साथ उनकी प्रतीक्षा कर रहा था. प्रधानमंत्री मोदी जब उसकी तस्वीर देखने के लिए झुके, लड़के ने उनसे हिंदी में बातचीत करते हुए कहा ‘‘मेरा नाम रित्स की हैङ्घ… जापान में आपका स्वागत है. क्या मैं आपके हस्ताक्षर ले सकता हूँ?’’ बच्चे के धाराप्रवाह ंिहदी बोलने से प्रभावित मोदी ने उससे पूछा कि उसने हिंदी कहां से सीखी.

प्रधानमंत्री के साथ संक्षिप्त बातचीत के बाद लड़के ने कहा कि वह बहुत खुश है, क्योंकि उसकी ड्रॉइंग पर मोदी के हस्ताक्षर हैं.
मोदी ने जापान में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया. समुदाय को संबोधित करने के बाद मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘जापान के भारतीय समुदाय ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया है. वे भारत में अपनी जड़ों से भी जुड़े रहे हैं. मैं गर्मजोशी से स्वागत के लिए जापान में भारतीय प्रवासियों को धन्यवाद देता हूं.’’ मोदी अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर यहां आए हैं और वह 24 मई को क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापानी प्रधानमंत्री किशिदा और आॅस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस भी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu