ग्रामीणों की जमीन कब्जाने के आरोप में पुलिस ने संदेशखाली में स्थानीय टीएमसी नेता को हिरासत में लिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Feb 2024 10:02 PM
ग्रामीणों की जमीन कब्जाने के आरोप में पुलिस ने संदेशखाली में स्थानीय टीएमसी नेता को हिरासत में लिया
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता अजीत मैती को ग्रामीणों की जमीन कब्जाने के आरोप में हिरासत में ले लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के भगोड़े नेता शाहजहां शेख के करीबी सहयोगी माने जाने वाले मैती को एक व्यक्ति के आवास से पकड़ा गया, जहां उसने ग्रामीणों के पीछा करने के बाद चार घंटे से अधिक समय तक खुद को बंद रखा था.

पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”हमने ग्रामीणों की जमीन हड़पने की शिकायतों के बाद उसे हिरासत में लिया. हम ग्रामीणों की शिकायतों पर गौर करेंगे और फिर मैती को गिरफ्तार करने के बारे में फैसला करेंगे.” जमीन हड़पने और स्थानीय महिलाओं पर अत्याचार करने में कथित रूप से शामिल शाहजहां और उसके समूह के साथ कथित संबंध रखने को लेकर, गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले मैती पर हमला किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu