मध्य प्रदेश के पन्ना शहर में पुलिस ने बीजेपी नेत्री अमिता बागरी के पति अमित जैन को गिरफतार कर लिया तथा उसका सार्वजनिक जुलूस निकाला। पुलिस ने हाफ पैंट में अमित जैन का जुलूस निकाला।
इसके बाद उनकी पत्नी अमिता बागरी भड़क गईं और उन्होंंने स्थानीय विधायक को जमकर खरी खोटी सुनाई। अमिता बागरी 15 सालों से संगठन के लिए काम कर रही हैं। गिरफ्तारी के बाद अमित जैन की पत्नी और बीजेपी नेत्री अमिता बागरी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पुलिस कार्रवाई और कथित राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने विधायक डॉ. राजेश वर्मा पर राजनीतिक द्वेष के चलते उनके पति के खिलाफ कार्रवाई करवाने का आरोप लगाया है। मालूम होवे कि पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे अमित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सतना से लेकर रायसेन तक कार्रवाई की।
फिलहाल इस पूरे मामले में विधायक की प्रतिक्रिया सामने नही आई है।
आरोप है कि भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति अमित जैन ने जमीनी विवाद को लेकर एक व्यापारी की दुकान में घुसकर लाठी डंडो से मारपीट की थी। घटना का विडिओ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।